दवा दुकानदारों ने कहा, मांगें पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jul 2019 1:34 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : सोमवार को सीवान केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने विभागीय पदाधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किये जाने के विरोध में शहर में शांतिपूर्ण जुलूस निकाला. यह जुलूस साधु मेडिसिन कैंपस से शुरू हुआ, जो विभिन्न चौक-चौराहे से होते हुए समाहरणालय पहुंचा. इसके बाद सचिव राज कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रतिनिधि मंडल ने मांगों से […]
विज्ञापन
सीवान : सोमवार को सीवान केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने विभागीय पदाधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किये जाने के विरोध में शहर में शांतिपूर्ण जुलूस निकाला. यह जुलूस साधु मेडिसिन कैंपस से शुरू हुआ, जो विभिन्न चौक-चौराहे से होते हुए समाहरणालय पहुंचा. इसके बाद सचिव राज कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रतिनिधि मंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया.
सचिव ने बताया कि केंद्रीय नियमानुसार फार्मेसी एक्ट 1948 की धारा 42, ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट 1940 एवं 1945 के अंतर्गत खुदरा दवा दुकानों में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता है. लेकिन बिहार में दवा दुकानों की अपेक्षा फार्मासिस्ट की कमी आरंभ से ही है. इस कमी को दूर करने के लिए हमलोगों ने लगभग 1990 से ही अपने संगठन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से कई बार संपर्क किया.
लेकिन इसका कोई ठोस समाधान नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि विभागीय पदाधिकारियों द्वारा दुकानदारों को फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के नाम पर भयादोहन तथा प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा फिर भी इस पर कोई पहल नहीं किया जाता है.
हमलोग स्वत: आंदोलन करने को विवश होंगे. वहीं जिला के सभी दवा व्यवसायियों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि एक सितंबर से होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन से पूर्व सभी दवा व्यवसायी अपना स्टॉक को बेंच देंगे अथवा कंपनी को वापस कर देंगे. 20 जुलाई से जिला के सभी थोक दवा विक्रेता, निर्माता कंपनी से किसी प्रकार की दवाओं की खरीदारी को अगले निर्णय तक बंद करेंगे.
16 अगस्त से जिला के सभी खुदरा विक्रेता निर्माता कंपनियों से किसी प्रकार की दवाओं को अगले निर्णय तक बंद करेंगे. अगर सरकार द्वारा पहल नहीं की गयी तो एक सितंबर से अनिश्चितकालीन बंद शुरू होगी. मौके पर अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, श्रीनिवास यादव, अरविंद चौधरी,राजीव चौबे, नीलेश कुमार वर्मा, राहुल, प्रभात अग्रवाल, ओमप्रकाश साह, नागेंद्र सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भारत भूषण पांडेय व विनय सिंह मौजूद रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










