बोलेरो की चपेट में आयी बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

मैरवा : नगर के मिसकरही मुहल्ले में सोमवार की देर शाम बोलेरो की चपेट में आने से तीन वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. घटना के दौरान आक्रोशित लोगों ने दौड़कर बोलेरो को घेर लिया. इसके बाद ड्राइवर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. आक्रोशितों ने बोलेरो का शीशा तोड़ दिया. घटना की सूचना पर […]

विज्ञापन

मैरवा : नगर के मिसकरही मुहल्ले में सोमवार की देर शाम बोलेरो की चपेट में आने से तीन वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. घटना के दौरान आक्रोशित लोगों ने दौड़कर बोलेरो को घेर लिया. इसके बाद ड्राइवर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
आक्रोशितों ने बोलेरो का शीशा तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को अपने कब्जे में लेने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी. बच्चे की मौत से नाराज लोग कानूनी कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे.
घटना के संबंध में बताया गया कि गुठनी थाना क्षेत्र के बरपालिया गांव से बोलेरो में सवार होकर कुछ लोग मांगलिक कार्यक्रम के लिए चनिया डीह मंदिर गये हुए थे. लौटने के क्रम में बोलेरो चालक मुर्तजा अली भीड़ से बचने के लिए बाइपास सड़क से होते हुए मिसकरही मोहल्ले में प्रवेश किया. इसी दौरान मिसकरही गांव के कालू अली की तीन वर्षीय बेटी अलीशा सड़क से गुजर रही थी.
जो तेज रफ्तार की बोलेरो की चपेट में आ गयी. इसके बाद चालक तेज गति से वाहन लेकर भागने की कोशिश की, परंतु लोगों ने उसे दुर्गा मंदिर के पास घेर लिया. चालक को वाहन से निकाल कर उसकी जमकर धुनाई की. इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया. उधर बोलेरो की चपेट में आयी बच्ची को लेकर लोग रेफरल अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
बच्ची की मौत की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के सभी लोग उमड़ पड़े. भीड़ के कुछ सदस्य बंद कमरे से चालक मुर्तजा अली को बाहर निकालने की कोशिश की, परंतु घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को अपने हिरासत में ले लिया.
हालांकि ड्राइवर को हिरासत में लेने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करना पड़ा. पुलिस ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे दिलाने का आश्वासन आक्रोशितों को दिया. तब जाकर आक्रोशित माने. इधर मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन