सीवान :धक्के से बच्ची की मौत भीड़ ने ड्राइवर को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मैरवा (सीवान) : नगर के मिसकरही मुहल्ले में सोमवार की देर शाम बोलेरो की चपेट में आने से तीन वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. घटना के दौरान आक्रोशित लोगों ने दौड़कर बोलेरो को घेर लिया. इसके बाद ड्राइवर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. आक्रोशितों ने बोलेरो का शीशा तोड़ दिया. घटना की सूचना […]
विज्ञापन
मैरवा (सीवान) : नगर के मिसकरही मुहल्ले में सोमवार की देर शाम बोलेरो की चपेट में आने से तीन वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. घटना के दौरान आक्रोशित लोगों ने दौड़कर बोलेरो को घेर लिया. इसके बाद ड्राइवर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. आक्रोशितों ने बोलेरो का शीशा तोड़ दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को अपने कब्जे में लेने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी. बच्चे की मौत से नाराज लोग कानूनी कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे. गुठनी थाना क्षेत्र के बरपालिया गांव से बोलेरो में सवार होकर कुछ लोग मांगलिक कार्यक्रम के लिए चनिया डीह मंदिर गये हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन