कांति हत्याकांड के मामले में छह दोषी करार

Updated at : 07 Aug 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
कांति हत्याकांड के मामले में छह दोषी करार

सैलून से हजारों की चोरी रघुनाथपुर : प्रखंड के राजपुर मोड़ के समीप एक सैलून का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. दुकानदार शकील आलम के मुताबिक प्रतिदिन की तरह रविवार की रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया. सोमवार को जब सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो […]

विज्ञापन

सैलून से हजारों की चोरी

रघुनाथपुर : प्रखंड के राजपुर मोड़ के समीप एक सैलून का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. दुकानदार शकील आलम के मुताबिक प्रतिदिन की तरह रविवार की रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया. सोमवार को जब सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है और अंदर घुस कर देखा तो सैलून का सामान बिखरा है. अंदर देखने पर पता चला कि सैलून में से एक टीवी, इनवर्टर, बैटरी, सेविंग करने वाली मशीनें गायब है, जबकि बाल कटिंग करने के अन्य उपकरण इधर-उधर फैले हैं.
दुकानदार के मुताबिक उसके गले से लगभग तीन हजार रुपये गायब है. सोमवार को सुबह यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. जिसके बाद अन्य व्यवसायी भी वहां पर पहुंच कर स्थिति को देखने लगे. दुकान का ताला तोड़ चोरी की घटना सामने आने के बाद अन्य व्यवसायियों में दहशत का माहौल बन गया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने की बात कही .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन