गैस सिलिंडर फटा, आग में महिला व युवक झुलसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 4:04 AM
गुठनी : थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव में गुरुवार सुबह खाने बनाने के क्रम में रसोई गैस के पाइप फटने से लगी आग में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. वहीं महिला को बचाने गया युवक भी झुलस गया है. बरपलिया निवासी संतोष यादव की पत्नी बैजंती देवी (35 वर्ष) गुरुवार सुबह खाना बनाने […]
गुठनी : थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव में गुरुवार सुबह खाने बनाने के क्रम में रसोई गैस के पाइप फटने से लगी आग में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. वहीं महिला को बचाने गया युवक भी झुलस गया है. बरपलिया निवासी संतोष यादव की पत्नी बैजंती देवी (35 वर्ष) गुरुवार सुबह खाना बनाने के लिये चूल्हा जलायी.
उसी समय सिलिंडर फट गया और अचानक आग पकड़ ली. जब तक बैजंती कुछ समझ पाती तब तक वह आग की आगोश में आ गयी थी. पड़ोस के त्रिभुवन आग देख बचाने की कोशिश किया तो वह भी झुलस गया. आग में झुलसी बैजंती देवी और त्रिभुवन को आनन-फानन में गुठनी पीएचसी लाया गया. जहां से चिकित्सक ने स्थिति को गंभीर देखते सीवान सदर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बैजंती देवी को सीवान सदर से भी पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
बैजंती के परिजन उसे लेकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर गये. जहां इलाज चल रहा है . हालांकि संवाद प्रेषण तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










