सीवान : दुल्हन लेकर आ रही कार ट्रेन से टकरायी, एक मरा

Updated:
विज्ञापन

सीवान : पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान-थावे रेलखंड के अमलोरी स्टेशन के छोटपुर मानवरहित रेल फाटक पर बुधवार को अपराह्न करीब दो बजे एक कार की टक्कर ट्रेन के इंजन से हो गयी. दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गये तथा कार चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना में कार में सवार दूल्हा-दुल्हन […]

विज्ञापन
सीवान : पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान-थावे रेलखंड के अमलोरी स्टेशन के छोटपुर मानवरहित रेल फाटक पर बुधवार को अपराह्न करीब दो बजे एक कार की टक्कर ट्रेन के इंजन से हो गयी. दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गये तथा कार चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
दुर्घटना में कार में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा कार की छत को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला. मृत चालक का नाम यासीन है, जो सीवान जिले के बड़हरिया थाने के मुसेहरी कैलगढ़ निवासी मो हदीश का पुत्र था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन