23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रखंडों में भी शांतिपूर्ण रहा छठ महापर्व

महाराजगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण माहौल में हो गया. षष्टी के दिन छठ मां की पूजा अस्ताचल सूर्य को अर्घ देकर की गयी. अस्ताचल सूर्य के अर्घ के बाद घर लौट कर व्रतियों ने आंगन में कोशी भराई की. छठ व सूर्य भगवान की मांगलिक गीत हुआ. कई छठ घाटों पर अष्टयाम, […]

महाराजगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण माहौल में हो गया. षष्टी के दिन छठ मां की पूजा अस्ताचल सूर्य को अर्घ देकर की गयी. अस्ताचल सूर्य के अर्घ के बाद घर लौट कर व्रतियों ने आंगन में कोशी भराई की. छठ व सूर्य भगवान की मांगलिक गीत हुआ. कई छठ घाटों पर अष्टयाम, कीर्तन, नाच-गान श्रद्धालुओं द्वारा कराया गया. शुक्रवार की सुबह पौ फटने के पूर्व दो बजे रात्रि से ही छठ घाटों पर कोसी पहुंचाने का काम शुरू हुआ. व्रती द्वारा सिरसोता के पास ईंख का मंडप बनाया.

कोसी में दीप जलाया गया. मांगलिक गीत हुआ. चार बजे के व्रती के परिजनों द्वारा कोसी को घर लाकर सुरक्षित कर दिया गया. जब तक भगवान भास्कर उदीयमान न हो जाये. पटाखों और छठ गीतों से वातावरण गूंज उठा था. भगवान भास्कर की लाली आने पर घाटों पर व्रतियों द्वारा अर्घ दिया गया. इसी के साथ सूर्योपासना के चार दिवसीय पर्व की समाप्ति हो गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें