वाहन जांच में खुला चोरी का राज, स्कूटीके साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी पुलिस ने नियमित वाहन जांच के दौरान एक चोरी की स्कूटी बरामद की है. इस सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: स्थानीय पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की एक स्कूटी बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई बुधवार शाम मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर के समीप की गई.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरसंड नगर पंचायत निवासी दिलीप पासवान के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है.

वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदेह के आधार पर एक स्कूटी की जांच की गई. जांच में स्कूटी चोरी की पाई गई, जिसके बाद चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.

स्कूटी जब्त, आरोपी न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई.

बरामद स्कूटी को जब्त कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और स्कूटी चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन