पुनौरा में मोबाइल चोरी का आरोपित युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 7:19 PM
पुनौरा थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.
सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान पुनौरा गांव निवासी हरिनारायण महतो के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले पुनौरा मंदिर में यूपी से आये पर्यटक की मोबाइल चोरी हो गयी थी. जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी थी. जांच पड़ताल के बाद आरोपी को पकड़ा गया. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आठ बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल के पास से आठ बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के विरख गांव निवासी परमेश्वर महतो के पुत्र विनायक कुमार एवं स्थानीय निवासी स्व उमेश राय के पुत्र रविशंकर राय के रूप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश
परिहार. थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक एएसपी सह सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शांति व सौहादपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने पर बल दिया गया. पूजा समिति के सदस्यों को लाउडस्पीकर सरकारी मानक के अनुरूप ही बजाने का निर्देश दिया गया. साथ ही मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया. थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया. कहीं से किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की जानकारी मिलती है तो फौरन इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया. इस अवसर पर बीडीओ आलोक कुमार, सीओ मोनी कुमारी, बीपीआरओ ज्ञानेंद्र कुमार झा, सर्किल इंस्पेक्टर विमल कुमार, फैज अहमद, कृष्णा कुमार, उमर सैफुल्लाह, गौहर सिद्दीकी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










