ढाका का युवक चोरी की बाइक व लोडेड देसी कट्टा के साथ धराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 11:23 PM
अजीजपुर पुल के समीप से चोरी की बाइक पर सवार एक युवक को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया.
सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह गश्ती के दौरान एनएच-104 सीतामढ़ी-शिवहर पथ में अजीजपुर पुल के समीप से चोरी की बाइक पर सवार एक युवक को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान मोतिहारी जिले के ढ़ाका थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी सुबोध सिंह के पुत्र शिवम् कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 4.00 बजे पुअनि रणबीर कुमार दलबल के साथ गश्ती व वारंटी की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में निकले थे. इसी दौरान थाना क्षेत्र के अजीजपुर पुल के एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया. आरोपित के द्वारा बाइक के कागजात भी नहीं दिखाया गया. पुलिस ने बाइक, कट्टा व कारतूस को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पर पहले से भी मामला दर्ज है. आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










