50 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
50 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग द्वारा भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 50 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक साइकिल

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 50 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक साइकिल व दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर सुरसंड थाना क्षेत्र के सुतिहारा गांव निवासी शंभु कापर के पुत्र मनीष कुमार व सुरेश कापर के पुत्र अशोक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार रजत कुमार चौधरी के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सीएसपी संचालक से लूट मामले में युवक गिरफ्तार

पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामनगर बेदौल गांव में छापेमारी कर सीएसपी संचालक के साथ लूट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के रामनगर बेदौल गांव निवासी उपेंद्र राय के पुत्र फेकन कुमार के रुप में की गयी है. मालूम हो कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के बेदौल व भिट्ठा के बीच में दो सीएसपी संचालक से नगद व अन्य सामान की लूट कर ली गयी थी. जिस आलोक में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए फेकन कुमार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार के पास से लूट की एक मोबाइल व लूट में इस्तेमाल किए गए एक बाइक को भी जब्त कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन