डूबने से दो किशोरियों की मौत

Updated:
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग जगहों पर रविवार को डूबने से दो किशोरी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बैरगनिया/सोनबरसा. जिले के अलग-अलग जगहों पर रविवार को डूबने से दो किशोरी की मौत हो गयी. बैरगनिया नगर के वार्ड नंबर 24 डूमरवाना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर के पिछले हिस्से में अवस्थित तालाब में डूबने से किशोरी की मौत हो गयी. उसकी पहचान स्थानीय सुरेंद्र पासवान की पुत्री शिल्पा कुमारी (13 वर्ष) के रूप में हुई हुई है. इधर, पुत्री को बचाने के लिए मां गुड़िया देवी(35 वर्ष) भी तालाब में छलांग लगा दी थी, जिसे ग्रामीणों द्वारा बाहर निकल लिया गया है. घटना की सूचना सीओ रंजीत कुमार, पुअनि दीपक कुमार पहुंचकर छानबीन की. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. उधर, दूसरी घटना में सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 कचहरीपुर से उत्तर अधवारा समूह के झीम नदी सुलिस गेट के समीप डूबने से एक 12 वर्षीया किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान लाल मुखिया की पुत्री अंचला कुमारी के रूप में हुई हुई है. सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार दल बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. दोनों मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन