रीगा में तीन पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड मुख्यालय कार्यालय स्थित सभा भवन में गुरुवार को पैक्स चुनाव का मतगणना हुई.

विज्ञापन

रीगा. कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड मुख्यालय कार्यालय स्थित सभा भवन में गुरुवार को पैक्स चुनाव का मतगणना हुआ. बताया गया कि प्राधिकार के निर्देशानुसार 12 पंचायतों में चुनाव होना था, जिसमें से सहबाजपुर, सिरौली व पकड़ी मठवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के लिए एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण वहां निर्विरोध चुनाव हुआ. शेष नौ पंचायतों में बुधवार को मतदान हुआ था.

रीगा प्रथम पंचायत की मतगणना जारी

मतगणना के बाद बताया गया कि बभनगामा पैक्स से नथुनी साह, भगवानपुर से राम सुधार यादव, कुसमारी से हरि महतो, अन्हारी से राजेश राय, बुलाकीपुर से प्राकेश भूषण सिंह, पोशुआ पटनिया से राम हुलास राय व रेवासी से सरोज कुमार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक रीगा प्रथम पंचायत का मतगणना जारी था. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संजय पाठक ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन