पोखर में डूबने से किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2024 7:29 PM
थाना क्षेत्र के रेवासी गांव के वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार की दोपहर पोखर में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी.
रीगा. थाना क्षेत्र के रेवासी गांव के वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार की दोपहर पोखर में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक रविकिशन कुमार(13 वर्ष) गांव के अबोध पासवान का पुत्र था. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के उपरांत मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया है कि वह गांव के ही कुछ दोस्तों के साथ पोखर में स्नान करने गया था. इसी क्रम में गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी. किशोर की मौत से घर में चीत्कार मचा है. इस संबंध में थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. मुखिया अनिल कुमार मंडल एवं सरपंच रामप्रवेश साह ने मृतक के परिजन को सांत्वना दिया तथा मुआवजे की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










