अगले माह से रीगा चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू होने की संभावना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 7:15 PM
पिछले चार वर्षों से बंद पड़े रीगा चीनी मिल में अगले माह से गन्ने की पेराई शुरू होने की संभावना है.
रीगा(सीतामढ़ी). पिछले चार वर्षों से बंद पड़े रीगा चीनी मिल में अगले माह से गन्ने की पेराई शुरू होने की संभावना है. वर्तमान सीजन 2024-25 में लगभग 20 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है. इसको लेकर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा सभी स्तरों पर काम शुरू कर दिया है. मशीनरी कल-पुर्जों की मरम्मत का काम शुरू है. शुक्रवार को चीनी मिल संचालन को लेकर पूरे विधि-विधान से रोलर की पूजा की गयी. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चीनी मिल(मेसर्स निरानी शुगर कंपनी लि) के मुख्य महाप्रबंधक पुतुर देवराजुलू ने पूजा अर्चना की. साथ ही क्रेन के माध्यम से रोलर को दूसरे मंजिल पर रखा गया. बताया गया कि रोलर चीनी मिल का महत्वपूर्ण अंग होता है, जो पूरे गन्ने से रस निकालता है. मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि आगामी 15 दिसंबर से मिल का संचालन शुरू कर दिया जायेगा. वर्तमान सीजन में 20 लाख कुंतल गन्ना की पेराई का लक्ष्य है, लेकिन अगले वर्ष 80 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई चीनी मिल में होगी. इसके लिए व्यापक स्तर पर किसानों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा. यथासंभव किसानों को मदद भी की जाएगी. तीन दिन बाद बॉयलर मशीन की भी पूजा की जायेगी. इस मौके पर महाप्रबंधक मोहन पाल, ईंख प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह, अकाउंटेंट सुधीर पांडेय, केएन सिंह, बॉयलर इंजीनियर रंजीत कुमार सिंह सहित कई किसान व मजदूर मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










