शराब कांड के फरार अभियुक्त के घर से चोरी की बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव से शराब कांड के अभियुक्त राहुल कुमार के घर से, चोरी की बाइक बरामद हुई है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव से शराब कांड के अभियुक्त राहुल कुमार के घर से, चोरी की बाइक बरामद हुई है. रमनगरा पुलिस पिकेट पर पदस्थापित पीटीसी राम गणेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर रमनगरा गांव वार्ड नंबर 13 निवासी दीप लाल साह के पुत्र राहुल कुमार के घर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान छिपा कर रखा हुआ एक बाइक बरामद हुई है. ब्लू रंग का ग्लैमर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जे एच 02 ए टी 5620 है. राहुल कुमार पूर्व से जप्त शराब मामले का अभियुक्त है. जो फरार चल रहा है. पीटीसी द्वारा बाइक जप्त कर ली गई है. पीटीसी राम गणेश कुमार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन