4.40 लाख नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार
नेपाल के रौतहट जिला के सशस्त्र व जनपथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक भारतीय बाइक सवार तस्कर को बाइक में छुपाकर
बैरगनिया. नेपाल के रौतहट जिला के सशस्त्र व जनपथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक भारतीय बाइक सवार तस्कर को बाइक में छुपाकर रखे 4.40 लाख नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक करवाई के लिए गौर कस्टम को सुपुर्द कर दिया है. सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 11 गण के एसपी विक्रम हुमागाई ने गुरुवार को बताया कि गौर नगरपालिका वार्ड नंबर-दो भंसार क्षेत्र में सशस्त्र व जनपथ पुलिस ने चेक जांच के दौरान उक्त करवाई को अंजाम दिया. बाइक(बीआर 30 एएसी 7914) व नेपाली 4.40 लाख के साथ पकड़ा गया व्यक्ति बैरगनिया थाना क्षेत्र के अशोगी वार्ड नंबर-8 निवासी 47 वर्षीय प्रदीप कुमार वर्मा है, जिन्हें गौर कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए