पुपरी के वार्ड-5 को 1.64 करोड़ की सौगात, बनेगी PCC सड़क और RCC कवर स्लैब नाला

Updated:
विज्ञापन

शिलापट्ट से पर्दा हटाकर शिलान्यास करते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुपरी नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार को 1 करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक की लागत से दो बड़े निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ. इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों के आवागमन और जल निकासी की समस्या का समाधान होगा.

विज्ञापन

Pupri News: नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार को 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार 813 रुपये की लागत से दो निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया. राज्य योजना के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग से स्वीकृत इन योजनाओं में पीसीसी सड़क और आरसीसी कवर स्लैब नाले का निर्माण शामिल है.

विज्ञापन

सभापति ब्रजेश कुमार जालान, उपसभापति जय प्रकाश और वार्ड पार्षद अनिल सिंघानिया ने शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी.

71.56 लाख से बनेगी पीसीसी सड़क

योजना के तहत रामचंद्र साह के घर से वशिष्ठ महतो के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस कार्य पर 71 लाख 56 हजार 264 रुपये खर्च किए जाएंगे.

इसके अलावा रामबृक्ष पासवान के घर से राम एकबाल महतो के घर तक आरसीसी कवर स्लैब नाले का निर्माण कराया जाना है. दोनों योजनाओं की कुल लागत 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार 813 रुपये बताई गई है.

सभापति ने संवेदक को दिया यह निर्देश

सभापति ब्रजेश कुमार जालान ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. उन्होंने संबंधित संवेदक को निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

शिलान्यास से पहले वार्ड पार्षद अनिल सिंघानिया ने सभापति और उपसभापति समेत अन्य अतिथियों को मिथिला पाग, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में ईओ केशव गोयल, वार्ड पार्षद अब्दुल खालिक सूरज, धर्मेंद्र पाठक, राकेश शर्मा, ऋषि शिवहरे और रिंकू भटनागर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन