रेड रन–2026 : राम सेवक सिंह महिला कॉलेज की पुष्पा कुमारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयनित

Updated:
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयनित पुष्पा कुमारी व अन्य

सीतामढ़ी में आयोजित जिला स्तरीय रेड रन-2026 प्रतियोगिता में राम सेवक सिंह महिला कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. पुष्पा कुमारी ने पांच किलोमीटर की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया.

विज्ञापन

Sitamarhi Red Run: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (पटना)  के तत्वावधान में मंगलवार को नगर स्थित श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज में जिला स्तरीय रेड रन–2026 का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस जिला स्तरीय दौड़ में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राम सेवक सिंह महिला कॉलेज की छात्राओं ने दिखाया दमखम 

रेड रन प्रतियोगिता में राम सेवक सिंह महिला कॉलेज, डुमरा की ओर से रूपा कुमारी, मनीषा कुमारी, मेनका कुमारी, अमीषा कुमारी,भारती कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुमन कुमारी, नंदनी कुमारी, अनुराधा कुमारी एवं गुड़िया कुमारी ने अपने महाविद्यालय का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया. सभी धाविकाओं ने रेस को पूरा करने के लिए मैदान पर कड़ी मेहनत की और अपनी खेल भावना से दर्शकों को बेहद प्रभावित किया.

पुष्पा कुमारी ने हासिल किया दूसरा स्थान,प्राचार्या ने दी बधाई 

महिला वर्ग की पांच किलोमीटर की इस कठिन दौड़ में महाविद्यालय की होनहार छात्रा पुष्पा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया. इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही उन्होंने राज्य स्तरीय रेड रन–2026 प्रतियोगिता के लिये भी अपना टिकट पक्का कर लिया है. पुष्पा की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्पणा कुमारी ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत,कड़े अनुशासन व खेल के प्रति उनके समर्पण का ही मीठा परिणाम है.

एचआइवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना है मुख्य उद्देश्य 

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आरती पांडेय ने बताया कि रेड रन जैसी खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में शारीरिक फिटनेस,बेहतर स्वास्थ्य व समाज में एचआइवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सबसे सशक्त और प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं के उत्साह की सराहना की और पुष्पा कुमारी को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन