रून्नीसैदपुर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में मौजूद विधायक पंकज कुमार मिश्रा व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रून्नीसैदपुर के रामदौन सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। यह स्कूल ग्रामीण छात्रों के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करेगा।

विज्ञापन

Sitamarhi News: प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित रामदौन सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया. विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा, एसएसए डीपीओ सुजीत कुमार दास समेत कई जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

उद्घाटन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया गया.

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया और अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उस व्यवस्था को और विस्तार देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मॉडल विद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा.

अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील

विधायक ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके.

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी रहेगा जोर

एसएसए डीपीओ सुजीत कुमार दास ने कहा कि मॉडल स्कूल का उद्देश्य केवल बेहतर पठन-पाठन तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार की सोच विकसित करना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देंगे.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में बीईओ रजनीश कुमार, एमडीएम प्रभारी संतोष कुमार, प्रधानाध्यापिका मणिवाला सिन्हा, पूर्व प्रधानाध्यापक राम विनय सिंह, प्रखंड एमडीएम साधनसेवी संतोष कुमार, स्थानीय जिप पति ओम भारती, शिक्षक अतुल शर्मा, अवधेश सिंह समेत कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन