चीन से लौटे तीन छात्रों में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं

चीन से लौटे मेडिकल के तीन छात्रों में भी कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं. जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को रिलीज कर दिया है.
सीतामढ़ी : चीन से लौटे मेडिकल के तीन छात्रों में भी कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं. जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को रिलीज कर दिया है.
चीन से लौटे छात्रों में परिहार प्रखंड के परसा गांव, डुमरा प्रखंड के डेउआ गांव एवं सुरसंड प्रखंड के सुंदरपुर वनटोलवा गांव के युवक शामिल हैं. उक्त तीनों छात्र चीन के शियान शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे. चीन से घर लौटने की सूचना मिलने पर परिहार प्रखंड के परसा गांव में लोग थोड़ा असहज हुए. बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ सम्मी अहमद के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने इमरान में कोरोना वायरस के तमाम लक्षणों की जांच की, जिसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया.
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सिविल सर्जन को भेजे प्रतिवेदन में भी साफ तौर पर कहा है कि छात्र में कोरोना वायरस का लक्षण नहीं है. उसे न तो बुखार है, सर्दी-जुकाम और न हीं सांस लेने में कोई परेशानी.
मालूम हो कि मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर-10 गुदरी रोड निवासी चीन के शियान शहर से लौटी युवती की भी कोरोना वायरस की जांच की गयी, जिसमें निगेटिव पाया गया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शकील अंजूम के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा कोमल की जांच की गयी थी. नोडल पदाधिकारी डॉ रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले में चीन से लौटे पांच व्यक्तियों में कोरोना वायरस के लक्षण की जांच की गयी है. जांच में लक्षण निगेटिव पाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




