हथकड़ी के साथ हत्यारोपित फरार

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर वार्ड नंबर 17 में दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक को लेकर गला दबाकर पत्नी की हत्या का आरोपी संतोष ठाकुर गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी के साथ फरार हो गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर वार्ड नंबर 17 में दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक को लेकर गला दबाकर पत्नी की हत्या का आरोपी संतोष ठाकुर गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी के साथ फरार हो गया. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम घंटों अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को चौकीदार के साथ न्यायिक हिरासत में न्यायालय में न्यायाधीश के पास भेजा गया था. लेकिन कोर्ट कैंपस से हथकड़ी के साथ आरोपी संतोष ठाकुर फरार हो गया. जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मालूम हो कि आठ अप्रैल सोमवार की रात्रि में संतोष ठाकुर के द्वारा गला दबाकर पत्नी 24 वर्षीय रुबी देवी की हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में सुरसंड थाना क्षेत्र कंसारा गांव निवासी राजन शर्मा ने थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में मृतका के पति संतोष ठाकुर, ससुर नथुनी ठाकुर, सास शिबो देवी को आरोपी बनाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन