विवाहिता को जबरन अगवा करने की कोशिश: डायल 112 की टीम ने आरोपी को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

विवाहिता को जबरन अगवा करने की कोशिश (AI IMAGE)

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में एक विवाहिता को केमिकल लगे रुमाल से मुंह दबाकर अगवा करने का प्रयास किया गया. पीड़िता की हिम्मत और ग्रामीणों की तत्परता से आरोपी शिवम कुमार को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Crime News: सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्तरी पंचायत में एक विवाहिता को जबरन अगवा करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है . पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है .

आपके शहर में

विज्ञापन

फोन पर बात करने के दौरान हमला

पीड़िता मोनिका कुमारी, जो नरेश साह की पत्नी हैं, ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है . आवेदन के अनुसार, बीते 20 अगस्त की देर शाम करीब 8:21 बजे वह मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं . उसी दौरान आरोपी ने अचानक उन पर हमला कर दिया .

केमिकल लगा रुमाल डालकर अगवा करने का प्रयास

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, वार्ड संख्या-10 निवासी आरोपी शिवम कुमार ने पीड़िता के मुंह पर केमिकल लगा रुमाल डालकर उन्हें जबरन अगवा करने का प्रयास किया . पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर खुद को बचाया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई .

ग्रामीणों ने डायल 112 को दी सूचना

घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत स्थानीय लोगों को पूरी आपबीती सुनाई . ग्रामीणों ने बिना देरी किए पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 पर फोन करके घटना की जानकारी दी .

पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोचा

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची . पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया . फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन