ePaper

मिठाई दुकान में आग से 2.50 लाख का नुकसान

Updated at : 03 Nov 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मिठाई दुकान में आग से 2.50 लाख का नुकसान

थाना क्षेत्र मोहनी महुआगाछी स्थित इलाहाबाद मिष्ठान भंडार में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने से कई सामान जलकर खाक हो गयी.

विज्ञापन

नानपुर. थाना क्षेत्र मोहनी महुआगाछी स्थित इलाहाबाद मिष्ठान भंडार में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने से कई सामान जलकर खाक हो गयी. सुबह करीब 4.00 बजे ग्रामीण जब टहल रहे थे तो देखा कि मिठाई दुकान में आग लगी है. इसकी सूचना थानाध्यक्ष अशोक कुमार को दी सूचना. सूचना मिलते थानाध्यक्ष अग्निशामक सेवा लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. दुकानदार सुरेंद्र राय ने बताया कि इसी दुकान से मेरा परिवार का भरण-पोषण चलाते हैं. रोज की भांति सुबह से लेकर शाम तक दुकान चलाने के बाद देर शाम में दुकान बंद करके घर चले जाते हैं. शनिवार को दुकान बंद करके रात्रि 10 बजे के करीब सोने के लिए घर चले गए. इसी बीच रात अचानक आग लग गयी. मिठाई दुकान में रखी चौकी, बेंच, काउंटर, मिठाइयां व मिठाइयों के डिब्बों समेत करीब 2.50 लाख की संपत्ति जली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन