शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 18.43 लाख की साइबर ठगी, इंस्टाग्राम विज्ञापन से फंसा युवक

Updated:
विज्ञापन

साइबर थाना का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में मुनाफे का विज्ञापन देखकर सीतामढ़ी के दीप मोहन प्रसाद से 18 लाख से अधिक की ठगी हो गई। साइबर अपराधियों ने फर्जी प्लेटफॉर्म दिखाकर ये खेल खेला।

विज्ञापन

Sitamarhi News: शेयर मार्केट में कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने पुपरी निवासी दीप मोहन प्रसाद से 18 लाख 43 हजार 390 रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Cyber Fraud News: इंस्टाग्राम विज्ञापन से शुरू हुई ठगी

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च 2026 को इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में निवेश से भारी मुनाफे का विज्ञापन दिखाई दिया. विज्ञापन में भरोसा दिलाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऑडियो-वीडियो भी दिखाया गया था. लिंक पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करने के बाद खुद को अभिषेक त्रिपाठी बताने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर शुरुआती निवेश के लिए 21,999 रुपये जमा कराए.

फर्जी प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया मुनाफा

इसके बाद खुद को फाइनेंशियल एडवाइजर बताने वाली साक्षी जायसवाल ने ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म का लिंक भेजा. प्लेटफॉर्म पर निवेश और मुनाफा दिखाई देने लगा. विश्वास बढ़ाने के लिए एक डॉलर की निकासी भी कराई गई, जिसकी राशि पीड़ित के बैंक खाते में पहुंच गई. इसके बाद पीड़ित ने एसबीआई और एचडीएफसी बैंक खातों से अलग-अलग तिथियों में लाखों रुपये निवेश कर दिए. बाद में उनके प्रोफाइल में 1.13 लाख डॉलर का निवेश दिखाया गया.

इंश्योरेंस और रेमिटेंस चार्ज के नाम पर ठगी

जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालनी चाही तो खुद को बैंक मैनेजर नीतिन बताने वाले व्यक्ति ने ट्रांजेक्शन इंश्योरेंस और सेल्फ डिक्लेरेशन शुल्क के नाम पर और पैसे जमा कराए. इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ. फिर राकेश कटौच नामक व्यक्ति ने रेमिटेंस चार्ज के नाम पर 5.03 लाख रुपये और मांगे. इसी दौरान पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने आगे भुगतान करने से इनकार कर दिया.

साइबर थाना ने शुरू की जांच

पीड़ित ने 13 जून और 17 जून 2026 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. बाद में साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप कॉल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है. साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर निवेश और अधिक मुनाफे का लालच देने वाले विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी के खिलाफ सीतामढ़ी पुलिस का बड़ा अभियान, जागरूकता पोस्टर जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन