मानव तस्करी के खिलाफ सीतामढ़ी पुलिस का बड़ा अभियान, जागरूकता पोस्टर जारी

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता पोस्टर का विमोचन करते वरीय पुलिस उपाधीक्षक नजीब अनवर व अन्य

सीतामढ़ी पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ 'अभियान नया सवेरा 3.0' के तहत जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया है. इस अभियान का लक्ष्य लोगों को इस संगठित अपराध के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 18 से 25 जुलाई 2026 तक चल रहे 'अभियान नया सवेरा 3.0' के तहत मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया. यह कार्यक्रम सीतामढ़ी पुलिस की मानव तस्करी निरोध इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई और अदिथी कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Sitamarhi News: वरीय पुलिस उपाधीक्षक ने किया पोस्टर का विमोचन

जागरूकता पोस्टर का विमोचन वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर ने किया. उन्होंने कहा कि मानव तस्करी जैसे संगठित अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस, प्रशासन और समाज की साझा भागीदारी बेहद जरूरी है. लोगों को जागरूक बनाकर ही इस अपराध पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है.

जागरूकता को बताया सबसे बड़ा हथियार

अदिथी कवच परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक रोहित सिंह ने कहा कि पुलिस के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान बाल संरक्षण और मानव तस्करी की रोकथाम की दिशा में सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा लोगों में जागरूकता बढ़ेगी.

पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह, मनीष कुमार, मुकुंद चौधरी, पायल सिंह, काजल, सुजीत कुमार, संजय वर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने अभियान को सफल बनाने और समाज को मानव तस्करी के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन