बाइक सवार युवक की मौत मामले में प्राथमिकी
स्थानीय पीएचसी के समीप सोमवार की रात स्कॉर्पियो से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत की घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुपरी. स्थानीय पीएचसी के समीप सोमवार की रात स्कॉर्पियो से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत की घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक बहेड़ा जाहिदपुर गांव निवासी रितेश कुमार के पिता अनिल मिश्र ने पुलिस को आवेदन दिया है. जिसमें वह बताया है कि घटना की रात रितेश अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में स्कॉर्पियो के चालक ने लापरवाही से बाइक में ठोकर मार दिया. जिस वजह से रितेश कुमार (21 वर्ष) की मौत हो गयी है. पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक झझिहट के मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जिसे बाद में जमानत पर मुक्त कर दिया गया. करेंट से मजदूर की मौत मामले में यूडी केस
आपके शहर में
जमीनी विवाद को लेकर की मारपीट, 23 पर नामजद
बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव निवासी सदरे आलम नोमानी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मोतिउर रहमान, मो जहीर उर्फ गुड्डू सहित 23 लोगों को नामजद अभियुक्त बताया है. घटना 30 जून की है. बताया है कि उक्त सभी आरोपियों ने जमीनी विवाद में सुबह 11:00 बजे वादी को भद्दी-भद्दी गालियां दी और उसे जान से हत्या कर देने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए