एसबीआइ डुमरा के मुख्य प्रबंधक समेत तीन पर प्राथमिकी

पूर्व सैनिक के पेंशन अकाउंट से फर्जी तरीके से राशि निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है.
सीतामढ़ी. पूर्व सैनिक के पेंशन अकाउंट से फर्जी तरीके से राशि निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में रीगा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव निवासी पूर्व सैनिक पुरुषोत्तम कुमार पिता अरुण कुमार चौधरी ने डुमरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पूर्व पत्नी बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकड़ गांव निवासी रूपम कुमारी पिता प्रेमलता शाही, एसबीआइ डुमरा कोर्ट कंपाउंड ब्रांच के मुख्य प्रबंधक दिलीप कुमार पाठक तथा एसबीआइ डुमरा कोर्ट कंपाउंड ब्रांच के ग्राहक सेवा अधिकारी मुकेश कुमार को आरोपित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










