फर्जी आवास सहायक बनकर PM आवास लाभुकों से वसूली, रीगा थाना में FIR

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रीगा प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से फर्जी आवास सहायक बनकर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. बीडीओ ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुट गई है. लाभार्थियों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Sitamarhi News: रीगा प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से फर्जी आवास सहायक बनकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है. मामले में रीगा बीडीओ संजय पाठक ने थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

जांच के दौरान खुली फर्जीवाड़े की पोल

बीडीओ ने अपने आवेदन में बताया कि हाल के दिनों में ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार और ग्रामीण आवास सहायक अमित कुमार के साथ रीगा प्रथम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के भुगतान और कार्यों की अद्यतन स्थिति की जांच की गई. इसी दौरान कई लाभार्थियों ने शिकायत की कि एक व्यक्ति खुद को आवास सहायक बताकर भुगतान कराने के नाम पर उनसे रुपये ले चुका है.

लाभार्थियों के आवेदन के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

जांच में सामने आया कि सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव निवासी स्वर्गीय महेश महतो के पुत्र राजेश कुमार पर फर्जी आवास सहायक बनकर लाभुकों से राशि वसूलने का आरोप है. लाभार्थियों ने इस संबंध में लिखित आवेदन भी अधिकारियों को सौंपा. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद बीडीओ ने आरोपी के खिलाफ रीगा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अपील की है कि किसी भी सरकारी योजना से संबंधित भुगतान या प्रक्रिया के नाम पर किसी अनधिकृत व्यक्ति को राशि न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन