नशे में सीओ से दुर्व्यवहार मामले में चिकित्सक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार की रात प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आवासीय परिसर में सीओ वागीशा प्रियदर्शी से नशे में दुर्व्यवहार मामले के आरोपित सामुदायिक

विज्ञापन

बोखड़ा. थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार की रात प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आवासीय परिसर में सीओ वागीशा प्रियदर्शी से नशे में दुर्व्यवहार मामले के आरोपित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार रंजन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में सीओ के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में सीओ ने बताया कि 25 जुलाई की रात्रि 10.30 बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय बोखड़ा के आवासीय परिसर शोर शराबे की सूचना उन्हें मिली. तब पाया गया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन के द्वारा अर्धनग्न स्थिति में हंगामा एवं गाली-गलौज किया जा रहा था. उनकी स्थिति से प्रतीत हो रहा था कि वे पूर्णतया शराब के नशे में है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन