हरपुर पिपरा चौक से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद
थाना क्षेत्र के हरपुर पिपरा चौक से पुलिस ने एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है.
सुप्पी. थाना क्षेत्र के हरपुर पिपरा चौक से पुलिस ने एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाक व अन्य जगहों पर गहरा चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हरपुर पिपरा गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी कमलेश पाठक के रूप में की गयी है. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए