शांतिनगर में फंदे से लटका युवक का शव बरामद
नगर के शांतिनगर नाहर चौक मोहल्ले में मंगलवार की शाम कमरे से युवक का फंदा से लटका शव बरामद किया गया.
सीतामढ़ी. नगर के शांतिनगर नाहर चौक मोहल्ले में मंगलवार की शाम कमरे से युवक का फंदा से लटका शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के दलकावा गांव निवासी राजकुमार राय के पुत्र शंकर कुमार(23 वर्ष) के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा व मेहसौल थाने की पुलिस पहुंचकर छानबीन किया. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है. मृतक किराये का मकान लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजन ने लॉज के ही उसके सहपाठी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि क्षेत्राधिकार को लेकर मेहसौल व पुनौरा थाने की पुलिस उलझी रही. अंत में पुनौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए