पिस्टल के बल पर अपराधियों ने राजमिस्त्री से बाइक लूटी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बगही पावर हाउस से इमली बाजार तक जाने वाली पथ में मंगलवार की देर शाम पिस्टल के बल पर राजमिस्त्री से उसकी अपाचे बाइक लूट ली.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के बगही पावर हाउस से इमली बाजार तक जाने वाली पथ में मंगलवार की देर शाम पिस्टल के बल पर राजमिस्त्री से उसकी अपाचे बाइक लूट ली. इस संबंध में सिरौली द्वितीय पंचायत के हनुमान नगर गांव निवासी भविचंद सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि वह अपनी अपाचे बाइक (बीआर 30एएफ 4330) पर सवार होकर इमली बाजार से घर लौट रहा था. वह राजमिस्त्री का काम करता है. कई गांव में उसका काम चल रहा है. इसी बीच इमली बाजार से अपने घर लौटने के दौरान बगही पावर हाउस के निकट बिषहर स्थान के समीप दो बाइक से चार अपराधी ओवरटेक करके अखिलेश की बाइक को रोक दिया. उसके बाद पिस्टल निकाल कर तान दिया. भय के कारण अखिलेश बाइक छोड़ दिया. चारों अपराधी बाइक लेकर वहां से फरार हो गया. सभी अपराधी मैवीपुर एवं रंजीतपुर गांव की ओर भाग गया. अखिलेश ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दे दी है. स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन