पोखर में डूबने से बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मानेश्वर स्थान परिसर स्थित पोखर में डूब जाने से एक बच्चे की मौत रविवार की देर शाम हो गयी.

विज्ञापन

सुरसंड. भिट्ठा थाना क्षेत्र के मानेश्वर स्थान परिसर स्थित पोखर में डूब जाने से एक बच्चे की मौत रविवार की देर शाम हो गयी. मृत बच्चा तीन वर्षीय नीरस राम सिमियाही वार्ड संख्या चार निवासी अनिल राम का पुत्र था. सूचना मिलते ही सीओ सतीश कुमार, थानाध्यक्ष रविकांत कुमार व प्रशिक्षु पुअनि शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया. परिजन ने बताया कि उक्त बच्चा घर के समीप स्थित पोखर के भिंडा पर खेल रहा था. खेलने के दौरान वह पोखर में लुढ़क गया. जिससे उसकी मौत डूबने से हो गयी. परिजन द्वारा उसकी खोजबीन की गयी, पर उसका कुछ पता नहीं चल सका. काफी देर के बाद उसका शव पानी में उपलाता हुआ दिखाई दिया. उसके बाद पानी से शव को बाहर निकाला गया. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन