गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

सलेमपुर वार्ड नंबर छह निवासी चंदेश्वर राम के 10 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार की खेत के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है.

विज्ञापन

तरियानी. सलेमपुर वार्ड नंबर छह निवासी चंदेश्वर राम के 10 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार की खेत के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है. मृतक के पिता चंदेश्वर राम ने बताया कि बगल के खेत में गड्ढा था. घर से खेत के तरफ मेरा खाना लेकर आ रहा था. खाना देकर जाने के क्रम में पैर धोने गया था. उसी दरमियान पैर फिसल गया और उसकी की घटनास्थल पर ही सुबह मौत हो गई. थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. सीओ कुमार रोहित ने बताया कि उक्त घटना की जांच करने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन द्वारा चार लाख रुपये की राशि दी जाएगी. इस घटना से परिजनों में मातम छाया हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन