वाहन से कुचलकर बुलेट सवार युवक की मौत

सिंगरहिया पुल के समीप शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
सीतामढ़ी/सोनबरसा. सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच 77 स्थित भुतही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया पुल के समीप शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला वार्ड नंबर 16 निवासी स्व नागा राय के पुत्र आमोद राय (35 वर्ष) के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर दल बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया तथा पंचनामा तैयार करने के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बुलेट बाइक (बीआर 30 एके 2826) पर सवार होकर सोनबरसा से सीतामढ़ी की ओर लौट रहा था. इसी बीच पीछे से टेंपो (बीआर 30 पीए 4693) में तेजी से ठोकर मारकर बुलेट समेत गिर गया. इसी बीच बगल से गुजर रहे वाहन से कुचलने से मृत्यु हो गयी. उसके सिर के परखच्चे उड़ गये. इस दौरान आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट बाइक व टेंपो व जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




