ePaper

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 04 Nov 2024 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

थाना क्षेत्र के कुसमारी-परसौनी पथ में कुसमारी महारानी स्थान के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के कुसमारी-परसौनी पथ में कुसमारी महारानी स्थान के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भोरहा वार्ड नंबर-12 निवासी राज किशोर राय के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है. जख्मी भोरहा गांव निवासी नागेंद्र राय के पुत्र धीरज कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, धीरज एवं दिलीप छठ पर्व का सामान खरीदने बाइक से रीगा मिल बाजार आ रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों बाइक सहित नीचे गिर गया. 24 वर्षीय दिलीप को गंभीर अवस्था में बगल के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया गया है. मृतक के घर छठ जैसे महान पर्व के अवसर पर हाहाकार मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन