12 कार्टन सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

भुतही थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान दोस्तियां मोड़(एनएच 77) के समीप 12 कार्टन
सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान दोस्तियां मोड़(एनएच 77) के समीप 12 कार्टन(300 मिली का कुल 360 बोतल) नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के पिपरा परसाइन टोले हनुमान नगर वार्ड नंबर तीन निवासी बलिराम बैठा के पुत्र प्रदीप बैठा के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि तस्करी में प्रयुक्त तस्कर की हीरो स्पलेंडर बाइक जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










