अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की नई कमेटी गठित, डाक सेवकों की समस्याओं पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

विधायक प्रो नागेंद्र राउत को सम्मानित करते डाककर्मी

सुरसंड उपडाकघर परिसर में भारतीय डाक विभाग के अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का 9वां द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ. इस अधिवेशन में नई कमेटी का गठन किया गया और ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सुरसंड उपडाकघर परिसर में भारतीय डाक विभाग, सीतामढ़ी प्रमंडल के अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का 9वां द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया. अधिवेशन में स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत, बघाड़ी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज पिंटू और ग्रामीण डाक सेवक संघ के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक मो. जाकिर सहित डाक सेवक शामिल हुए. इस दौरान नये सत्र के लिए संघ की नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिवेशन में ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण डाक सेवकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और डाक सेवकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.

नारायण राय बने संघ के अध्यक्ष

नये सत्र के लिए चिनगी तकिया के बीपीएम नारायण राय को अध्यक्ष चुना गया. वहीं मलाही के बीपीएम देवेंद्र ठाकुर को सचिव और हरारी दुलारपुर के एबीपीएम अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.

उपाध्यक्ष पद पर जगदर के एबीपीएम विनोद कुमार, रजवाड़ा के बीपीएम सत्येंद्र कुमार, दिवारी मतौना के बीपीएम अशोक कुमार, महिसौथा के बीपीएम विनय कुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया.

उपसचिव और कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर हुआ चयन

उपसचिव के पद पर हरपुर भलहा के बीपीएम मो. जियाउल्लाह, बभनगामा के एबीपीएम नंदू पांडेय, सिरसिया के एबीपीएम प्रवीण कुमार, बरहरवा के एबीपीएम श्रीनारायण बैठा और हरिबेला के एबीपीएम संजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई.

सहायक कोषाध्यक्ष के रूप में भिसवा के बीपीएम गोपाल सिंह को चुना गया. संगठन सचिव के पद पर चिकना चक के बीपीएम गजेंद्र प्रसाद यादव, गौरा के बीपीएम नसरुद्दीन और नारायणपुर के बीपीएम रामनिवास ठाकुर को जिम्मेदारी मिली.

अंकेक्षक और अन्य पदाधिकारी भी चुने गए

मझौलिया स्टेट के पैकर संजय कुमार सिंह को अंकेक्षक बनाया गया. सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन के बाद मौजूद सदस्यों ने नई कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

विधायक समेत अतिथियों का किया गया सम्मान

अधिवेशन में शामिल स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत सहित अन्य अतिथियों का ग्रामीण डाक सेवकों की ओर से सम्मान किया गया. कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने डाक सेवकों के हितों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की.

यह भी पढ़ें: जिसके सानिध्य में इंसानियत जाग उठती थी, उस डॉक्टर को खोकर मोतिहारी चिकित्सा जगत हुआ मर्माहत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन