जगह-जगह दरार और कटाव, असुरक्षित हुए अधवारा-जमुरा नदी के तटबंध

हाइवा एवं जेसीबी के परिचालन के लिए तटबंध का किया गया कटाव. तटबंध पर पड़ी दरार
बथनाहा प्रखंड में अधवारा और जमुरा नदी के किनारे बने तटबंधों की स्थिति चिंताजनक है. कई जगहों पर निर्माण अधूरा है और दरारें व कटाव ने इन्हें असुरक्षित बना दिया है. बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.
Sitamarhi News: बथनाहा प्रखंड में अधवारा समूह की अधवारा और जमुरा नदी के किनारे करीब दो दशक पहले बनाए गए तटबंध आज बदहाली का शिकार हैं. बाढ़ से सैकड़ों गांवों की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बने ये तटबंध अब खुद असुरक्षित हो चुके हैं.
कई जगह अधूरा रह गया तटबंध निर्माण
तत्कालीन सांसद अर्जुन राय के कार्यकाल में तटबंधों का निर्माण कराया गया था. हालांकि दिग्घी, मदनपट्टी, सोनबरसा और सिंगरहिया समेत कई स्थानों पर तटबंध विभिन्न कारणों से अधूरे रह गए. इसके अलावा आज तक इनका कालीकरण भी नहीं हो सका.
कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल
प्रभात खबर की पड़ताल में सुपैना, कुम्मा, रानी पुल, भटौलिया, तुरकौलिया, नरहा, झिटकहियां, लत्तीपुर, हरिहरपुर, मदनपट्टी, दिग्घी और सिंगरहिया तक अधिकांश तटबंधों पर गहरी दरारें, कटाव और जर्जर स्थिति देखने को मिली. कई जगह मार्ग इतना खराब हो चुका है कि वाहनों की आवाजाही तो दूर, पैदल चलना भी कठिन हो गया है.
समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बढ़ सकता है खतरा
स्थानीय ग्रामीण सरोज देवी, सुशीला देवी, देवेंद्र राय समेत अन्य लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तटबंधों की मरम्मत नहीं कराई गई, तो तेज बारिश और बाढ़ के दौरान स्थिति गंभीर हो सकती है. उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: बाजपट्टी के सीओ रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार, छह घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रतिकांत झा
रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










