ननबैंकिंग ने की दंपती से सात लाख की ठगी

परिहार (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के अंदौली गांव की एक दंपती से सात लाख की ठगी का मामला सामने आया है. ग्रीन-रे इंटरनेशनल लिमिटेड नामक फर्जी ननबैंकिंग कंपनी के नाम पर गांव के ही एजेंट मौलाना मो रिजवान ने दंपती से एक ही किस्त में सात लाख की वसूली की. दंपती को तब गहरा ठेस […]
परिहार (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के अंदौली गांव की एक दंपती से सात लाख की ठगी का मामला सामने आया है. ग्रीन-रे इंटरनेशनल लिमिटेड नामक फर्जी ननबैंकिंग कंपनी के नाम पर गांव के ही एजेंट मौलाना मो रिजवान ने दंपती से एक ही किस्त में सात लाख की वसूली की. दंपती को तब गहरा ठेस पहुंचा जब कंपनी के पते पर मुजफ्फरपुर पहुंचा तो कंपनी का कोई नामोनिशान नहीं था.
एजेंट ने ग्रामीण मो शौकत को बताया था कि उसकी कंपनी मुजफ्फरपुर के कल्याणी चौक पर है. इसका प्रधान कार्यालय लाजपत नगर, न्यू दिल्ली है. उसने दंपती से एक बार में चार लाख रुपये यह कह कर लिया कि 81 माह तक पेंशन के रूप में 10 हजार रुपये मिलेंगे. वहीं, परिपक्वता की अवधि पूरा होने पर चाल लाख रुपये वापस कर दिये जायेंगे. एजेंट के झांसे में शौकत आ गया और अपने नाम पर चार लाख व पत्नी के नाम पर तीन लाख रुपये दे दिया. यह बात 26 अप्रैल 2012 की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










