23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रत्येक पंचायत में एक हजार सदस्य का लक्ष्य

सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित नंदीपत जीतु उच्च विद्यालय के सभा कक्ष में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई. मौके पर विधायक राम नरेश यादव ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में एक हजार भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 100 सक्रिय […]

सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित नंदीपत जीतु उच्च विद्यालय के सभा कक्ष में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई. मौके पर विधायक राम नरेश यादव ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में एक हजार भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 100 सक्रिय सदस्यों को 100 से 150 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है. प्रत्येक बूथ से न्यूनतम पांच सदस्य बना कर अभियान को गति देने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर सदस्यता प्रभारी नवल किशोर शर्मा, अनुसूचित जाति मोरचा के अध्यक्ष दीपलाल पासवान बाघेला, राम प्रसाद पासवान, विद्यानंद यादव, मुखिया देवल साह, सुरेश राय व सुरेश पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें