जॉब कैंप में 32 युवकों का हुआ चयन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 8:54 PM
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला नियोजनालय के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजन पदाधिकारी नंद किशोर साह की अध्यक्षता में हनुमान ग्रुप द्वारा रिलायंस वेयर हाउस कंपनी के लिए एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया.
सीतामढ़ी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला नियोजनालय के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजन पदाधिकारी नंद किशोर साह की अध्यक्षता में हनुमान ग्रुप द्वारा रिलायंस वेयर हाउस कंपनी के लिए एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. कंपनी के प्रतिनिधि मिंकू चौधरी द्वारा जॉब कैंप में भाग लेने पहुुंचे जिले के शिक्षित बेरोजगारों को कंपनी के नियम, वेतन, भत्ता, कार्यक्षेत्र इत्यादि की विस्तुत जानकारी दी. जॉब कैंप में कुल 40 बायोडाटा कलेक्ट किया गया. कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा साक्षात्कार के बाद कुल 32 शिक्षित बेरोजगार युवकों का चयन किया गया. इस दौरान यंग प्रोफेशनल अमन कुमार द्वारा कैरियर मार्गदर्शन किया गया. राज्य एवं केंद्र के अलग-अलग कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. एनएपीएस कोर्स के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवक कैसे रोजगार पा सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी गयी. जिला कौशल प्रबंधक कुमार रितुराज व चंदन कुमार द्वारा तीन महीने का केवाइपी कोर्स के बारे में जानकारी दी गयी. जॉब कैंप के सफल आयोजन में लिपिक संदीप कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ अनीश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अवनीश कुमार, कार्यालय परिचारी सचिन कुमार, शिवशंकर प्रसाद व राजकिशोर कुमार समेत अन्य कर्मियों का भी योगदान रहा. जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी नंद किशोर साह ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










