ePaper

कार व बाइक से 25 कार्टन व 120 बोतल शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 24 Sep 2024 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
कार व बाइक से 25 कार्टन व 120 बोतल शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

भुतही थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम विष्णुपुर गोनाही गांव के पास कार व बाइक से 25 कार्टन व 120 बोतल नेपाल निर्मित सौंफी शराब जब्त की है.

विज्ञापन

सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम विष्णुपुर गोनाही गांव के पास कार व बाइक से 25 कार्टन व 120 बोतल नेपाल निर्मित सौंफी शराब जब्त की है. साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव निवासी राम बहादुर राय के पुत्र गुड्डु कुमार एवं सुप्पी थाना क्षेत्र के मनियारी गांव निवासी प्रमोद झा के पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गयी है. पूछताछ के आधार पर भागने वाले तस्कर की पहचान सोनबरसा चांदनी चौक निवासी शंभु मंडल व संजय साह के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि जांच के क्रम में बिना निबंधन नंबर की कार से जुट की छह बोरियों में रखी 25 कार्टन तथा बाइक की डिक्की से 120 बोतल शराब बरामद की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन