ePaper

घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, पति की मौत

Updated at : 22 Feb 2020 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, पति की मौत

पत्नी रजनी की हालत गंभीर, नंदीपत हॉस्पीटल में चल रहा इलाज कपड़े की फेरी लगाकर भरण-पोषण करता था सुजीत दो दिन से पति व पत्नी में चल रहा था विवाद बेलसंड(सीतामढ़ी) : नगर पंचायत के वार्ड नंबर-चार स्थित बसौल गांव में गुरुवार की शाम घरेलू विवाद में पति व पत्नी ने आवेश में आकर जहर […]

विज्ञापन

पत्नी रजनी की हालत गंभीर, नंदीपत हॉस्पीटल में चल रहा इलाज

कपड़े की फेरी लगाकर भरण-पोषण करता था सुजीत
दो दिन से पति व पत्नी में चल रहा था विवाद
बेलसंड(सीतामढ़ी) : नगर पंचायत के वार्ड नंबर-चार स्थित बसौल गांव में गुरुवार की शाम घरेलू विवाद में पति व पत्नी ने आवेश में आकर जहर खा ली. इसमें पति की मौत हो गयी, वहीं पत्नी को गंभीर अवस्था में सीतामढ़ी शहर के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल में उपचार चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. शुक्रवार की सुबह मौत का खुलासा हुआ.
मृतक की पहचान गांव के ही सतन साह के 28 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रुप में की गयी है. पत्नी रजनी कुमारी (25) का गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दयाशंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक कपड़ा फेरी का काम करता था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात से हीं मृतक का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था. मृतक अपने मां-बाप से अलग रहता था. गुरुवार की दोपहर झगड़े के बीच दोनों पति-पत्नी ने जहर खा ली. देर तक जब कमरे से आवाज नहीं आयी तो मृतक के परिजन पहुंचकर दरवाजा खोला. वहां दोनों बेहोश पड़े थे. आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया. वहीं रजनी को सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया.
किस बात को लेकर पति व पत्नी के बीच झंझट था, यह साफ नहीं हो सका है. मृतक के पिता ने बताया कि वह मिर्ची व हल्दी बेचने हाट गया था. शाम में जब वापस लौटा तो पुत्र की मौत की खबर हुई. सुजीत दो पुत्र का पिता था. मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन