निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Updated at : 20 Jan 2020 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ में सादे समारोह का हुआ आयोजन डुमरा कोर्ट : जिले के अधिवक्ता संघ में 16 जनवरी संपन्न मतदान व मतगणना के बाद विजय श्री का ताज पहने निर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को एक सादे समारोह में निर्वाची पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भोला बाबू की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन […]
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ में सादे समारोह का हुआ आयोजन
डुमरा कोर्ट : जिले के अधिवक्ता संघ में 16 जनवरी संपन्न मतदान व मतगणना के बाद विजय श्री का ताज पहने निर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को एक सादे समारोह में निर्वाची पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भोला बाबू की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार स्टेट बार कॉउंसिल के सदस्य सह लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह थे.
निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाची पदाधिकारी श्री यादव ने पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलायी. वहीं मुख्य अतिथि श्री सिंह ने सबों को प्रमाण पत्र देकर व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी व मुख्य अतिथि ने एक-दूसरे को शॉल देकर सम्मानित किया.
इन्होंने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ :निगरानी के पद पर निर्वाचित कमलेश झा, नरेंद्र कुमार, श्याम चंद्र महतो एवं राजेश्वर प्रसाद चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तो अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित ओसाक अहमद खां ने शपथ लिया तो वहीं उपाध्यक्ष के पद पर विरेंद्र कुमार व राम पदार्थ मिश्र ने शपथ लिया तो मनोज कुमार सिन्हा ने सचिव के पद पर शपथ ग्रहण किया तो संयुक्त सचिव के पद पर कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव व कृष्ण मुरारी कुमार श्रीवास्तव ने शपथ ली.
वहीं सहायक सचिव के पद पर हरि ओम शरण नरायण व अभिषेक रंजन ने शपथ ग्रहण किया तो कोषाध्यक्षके पद पर जय कृष्ण पूर्वे व अंकेक्षक के पद पर देव शरण व पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव ने शपथ लिया तो कार्यकारणी के सदस्य के पद पर प्रणय कुमार मिश्रा,राजीव कुमार सिंह, रिजवी अनवर, अनवर हुसैन, दिनेश कुमार चौधरी, मुकेश झा व बृज मोहन तिवारी ने शपथ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




