केस में सुलह को लेकर मां-पुत्री को किया जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 12:20 AM
सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय डुमरा स्थित विधिज्ञ संघ भवन के समीप गुरुवार को दहेज उत्पीड़न के केस में सुलह का दबाव नहीं मानने पर मां व पुत्री को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया. सूचना पर पहुंची डुमरा थाने की पुलिस ने जख्मी पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा पूर्वी वार्ड नंबर-8 निवासी […]
सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय डुमरा स्थित विधिज्ञ संघ भवन के समीप गुरुवार को दहेज उत्पीड़न के केस में सुलह का दबाव नहीं मानने पर मां व पुत्री को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया.
सूचना पर पहुंची डुमरा थाने की पुलिस ने जख्मी पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा पूर्वी वार्ड नंबर-8 निवासी मनोज कुमार मेहता की पत्नी शोभा देवी एवं पुत्री निधि कुमारी का प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, डुमरा में उपचार कराया. घटना के संबंध में पीड़िता निधि कुमारी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें ससुर रामनिवास मेहता(रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी निवासी) एवं दो अज्ञात हमलावर को आरोपित किया है.
पीड़िता ने बताया है कि महिला थाना कांड संख्या 35/19 निधि कुमारी बनाम साकेत कुमार पिता रामनिवास मेहता केस में वह अपनी मां के साथ जमानत की तारीख को लेकर कोर्ट आयी थी. जमानत की तारीख बढ़ने के बाद वह मां के साथ कोर्ट से निकलकर घर जाने के लिए टेंपो पकड़ने निकली.
विधिज्ञ संघ भवन से आगे बढ़ने पर माता मंदिर के समीप ससुर रामनिवास पटेल दो अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे तथा दहेज उत्पीड़न केस सुलह करने, जमानत में मदद देने तथा वाद को झूठा लेने के लिए दबाब बनाने लगे. इनकार करने पर उसे तथा मां को बाल पकड़कर खींचते हुए सहयोगी के साथ मिलकर हमला कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. हमलावरों की गिरफ्तारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










