सता रही सर्द हवा, अलाव ही सहारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रीगा/सीतामढ़ी : प्रखंड क्षेत्र के संग्राम फंदह गांव में शनिवार की अहले सुबह ठंड लगने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत संग्राम फंदह वार्ड नंबर 17 निवासी राम तिवारी पासवान उर्फ भुट्टा पासवान सुबह अपने घर में चाय पी रहा था. अचानक उसे ठंड लग गयी. जब […]
विज्ञापन
रीगा/सीतामढ़ी : प्रखंड क्षेत्र के संग्राम फंदह गांव में शनिवार की अहले सुबह ठंड लगने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत संग्राम फंदह वार्ड नंबर 17 निवासी राम तिवारी पासवान उर्फ भुट्टा पासवान सुबह अपने घर में चाय पी रहा था.
अचानक उसे ठंड लग गयी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह दम तोड़ दिया. मोहल्ले के जिला पार्षद माला देवी के प्रतिनिधि सुशील पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित परिवार को सभी तरह के सरकारी सहायता दिलाने का अनुरोध स्थानीय सीओ से करूंगा. घटना की सूचना स्थानीय सीओ को दे दी गयी है.
उधर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर बिहार पर दिख रहा है. शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज फिर खराब हो गया. तेज पछिआ हवा के कारण अचानक ठंड में पुन: वृद्धि हो गयी है. पछिआ हवा ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है. कनकनी बढ़ने से आम जिंदगी एक बार फिर अलाव के पास बैठने को विवश हो गयी है. रात व सुबह के तापमान में अगले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम पारा चार से पांच डिग्री तक गिरा है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले पांच दिनों तक ठंड में और वृद्धि संभव है.
आज सुबह लुक्का-छिपी के बाद थोड़ी देर के अंतराल पर धूप का दर्शन हुआ, लेकिन तेज पछिआ हवा चलने के बाद फिर कोहरा छा गया. इस बार लंबे अरसे के बाद ठंड का पूरा प्रभाव दिखा है. अगले सप्ताह तक अगर ठंड व कोहरे का इसी प्रकार असर रहा तो शीतलहर व कोहरा के एक माह हो जायेगा.
ठंड के लिहाज दिसंबर व जनवरी का महीना काफी परेशान करने वाला रहा. कृषि विज्ञान केंद्र, बलहा मधुसूदन के वरिष्ठ उद्यान वैज्ञानिक डॉ मनोहर पंजिकार ने बताया कि जिस प्रकार से ठंड व शीत का प्रकोप बना है, वह पौधा के लिए काफी खतरनाक है. आलू में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ने की पूरी संभावना बन गयी है. मालूम हो कि 17 दिसंबर 2019 की दोपहर बाद से चली तेज पछिआ हवा से जिले का बिगड़ा मौसम अब तक लोगों को कोई राहत नहीं पहुंचा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










