प्रेशर कुकर फटने से किशोर जख्मी, भर्ती

सीतामढ़ी : जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनीमंडल गांव में शनिवार को अचानक प्रेशर कुकर फटने से एक किशोर जख्मी हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. जख्मी की […]
सीतामढ़ी : जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनीमंडल गांव में शनिवार को अचानक प्रेशर कुकर फटने से एक किशोर जख्मी हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.
जख्मी की पहचान सुरेश प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गयी है. परिजन ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब रसोईघर में कुकर में दाल बनाने के लिए गैस चूल्हे पर रखा गया था. बिट्टू कुछ खाने के लिए रसोई घर में घुसकर समान निकाल रहा था कि अचानक कुकर ब्लास्ट कर गया. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




