बुधनगरा डाका कांड में शामिल दो शातिर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी/बोखड़ा : नानपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बुधनगरा डाका कांड का खुलासा करते हुए दो शातिर डकैत को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डकैतों की पहचान जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया गांव निवासी रामप्रवेश सहनी एवं मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनसराय गांव निवासी मो अफसार के रुप में की […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बोखड़ा : नानपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बुधनगरा डाका कांड का खुलासा करते हुए दो शातिर डकैत को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डकैतों की पहचान जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया गांव निवासी रामप्रवेश सहनी एवं मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनसराय गांव निवासी मो अफसार के रुप में की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामप्रवेश उरांव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार डकैतों के पास से 18 दिसंबर 2019 को बुधनगरा गांव के ड्योढी गाछी निवासी किसान ललन सिंह व फूलन प्रसाद सिंह के घर से डकैती के क्रम में लूटी गयी मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है. पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्पता को स्वीकार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में रामप्रवेश सहनी के विरुद्ध हत्या, लूट व डकैती के मामले दर्ज है. जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के पीयर व हथौड़ी थाना में डकैती के दो मामले दर्ज है. वह इस मामले में जेल भी जा चुका है.
हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के बाद से वह फरार चल रहा था. पूछताछ में स्वीकार किया है कि गिरोह के 13 सदस्यों के साथ मिलकर उसने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. वह पिस्टल लेकर मुख्य द्वार पर खड़ा था तथा बाकी सदस्य लूटपाट कर रहे थे.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी की निशानदेही पर अन्य सदस्यों को दबोचने की कार्रवाई की जा रही है. मालूम हो कि हथियारबंद डकैतों ने किसान के घर से 24.90 लाख की लूट को अंजाम दिया था. दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग व दो बम का विस्फोट भी किया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन